
फैंस से मिलने से पहले चप्पल क्यों उतारते हैं Amitabh Bachchan? बताई वजह
AajTak
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके घर जलसा के बाहर उमड़ने वाली फैंस की भीड़ में कटौती होती जा रही है. अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि वो फैंस से मिलने से पहले अपने जूते-चप्पल उतारते हैं. इसको उन्होंने अपने फैंस के प्रति अपनी 'भक्ति' बताया.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके घर जलसा के बाहर उमड़ने वाली फैंस की भीड़ में अब कटौती होती जा रही है. बच्चन का कहना है कि अब फैंस संग उनकी मुलाकातों में रोमांच कम होता जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके लिए फैंस की भीड़ का उनके घर के बाहर उमड़ना क्या महत्व रखता है.
क्यों फैंस से मिलने से पहले चप्पल उतारते हैं बिग बी?
अमिताभ बच्चन बताते हैं कि वो फैंस से मिलने से पहले अपने जूते-चप्पल उतारते हैं. इसको उन्होंने अपने फैंस के प्रति अपनी 'भक्ति' बताया. बच्चन लिखते हैं, 'मैंने ध्यान दिया है कि लोगों की संख्या में कमी आई है और उत्साह कम हो गया है. अब लोगों की खुशी से चीखने की आवाज की जगह मोबाईल के कैमरा ने ले ली है. ये इस बात की तरफ संकेत है कि समय बदल चुका है और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता.'
80 साल के अमिताभ बच्चन सालों से अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिल रहे हैं. वो फैंस की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करते हैं. इस मीटिंग को 'दर्शन' का नाम बिग बी के फैंस ने दिया है. कोविड-19 के बाद से उन्होंने फैंस से मिलना बंद कर दिया था, लेकिन कुछ महीनों पहले ये फिर शुरू हो गया. अपने फैंस के बारे में बात करने के साथ-साथ अमिताभ ने घर जलसा की फोटोज भी शेयर कीं. फोटोज में दिवाली की डेकोरैशन जलसा में देखी जा सकती है.
सूरज बड़जात्या की फिल्म में आएंगे नजर
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ऊंचाई की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इसके अलावा वो कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट करने में व्यस्त हैं. अब केबीसी में बच्चों को कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में बिग बी का भी अलग रूप फैंस को देखने मिल रहा है. फिल्म ऊंचाई, 4 दोस्तों की कहानी है. इसमें अमिताभ संग अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेनजोंगपा नजर आएंगे. ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी. डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने 'ऊंचाई' को बनाया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











