
फेसबुक पर Live था रिपोर्टर, फोन झपटकर भागा चोर, इस गलती की वजह से पकड़ा गया
AajTak
मिस्र में एक रिपोर्टर के हाथ से फोन झपटकर भागने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शख्स ने जब फोन झपटा तो उसका कैमरा चालू था और इस कारण उसका चेहरा भी नजर आ गया. इसके बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
मिस्र में एक पत्रकार के हाथ से फोन छुड़ाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. शख्स पर आरोप है कि जब पत्रकार लाइव ब्रॉडकास्ट कर रहा था, तब वो उसके हाथ से फोन छुड़ाकर भाग गया था. हालांकि, चोर ने अनजाने में अपना चेहरा भी दर्शकों को दिखा दिया, जिस कारण उसे पुलिस ने कुछ गिरफ्तार कर लिया. #اليوم_السابع مراسل اليوم السابع كان طالع لايف يتكلم عن الزلازل التليفون اتسرق منه والواد اللي سرقه كمل اللايف 😂 pic.twitter.com/ZAyHXN53z6

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










