
फेक एनकाउंटर केस की सुनवाई में हो रही थी देरी, बॉम्बे HC ने आरोपी को दे दी जमानत
AajTak
बॉम्बे हाई कोर्ट ने संदीप गडोली फेक एनकाउंटर केस में आरोपी महिला सोनिया पाहुजा को जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है लेकिन इसकी सुनवाई में लगातार देरी हो रही है. ऐसे में आरोपी महिला को लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 के कथित संदीप गडोली फेक एनकाउंटर केस में एक आरोपी को जमानत दे दी है. दरअसल कोर्ट ने पाया कि इस केस में केवल दूसरे गवाह की जांच की जा रही है, जबकि 171 गवाहों की सूची दी जा चुकी है. न्यायमूर्ति पीडी नाइक की पीठ ने 46 वर्षीय सोनिया पाहूजा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है. सोनिया पाहुजा पर आरोप है कि वह हरियाणा पुलिस के साथ लगातार संपर्क में थी. उन्हें गडोली के ठिकाने के बारे में बता कर रही थी क्योंकि उसकी 18 वर्षीय बेटी दिव्या पाहुजा गैंगस्टर के साथ थी.
आरोपी को जमानत इस आधार पर दी गई कि मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है. आरोपी महामारी के दौरान जेल से बाहर थी. पिछली सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति नाइक ने कहा था कि वह जमानत याचिका पर तब तक सुनवाई नहीं कर पाएंगे जब तक वह आत्मसमर्पण नहीं कर देतीं. कोर्ट के इस निर्देश पर पाहुजा ने पिछले महीने में सरेंडर कर दिया था.
चार साल से जेल में कैद है पाहुजा
पाहुजा की ओर से पेश अधिवक्ता सना रईस खान ने कोर्ट में दलील दी कि पाहुजा 4 साल तक सलाखों के पीछे रहीं, उसके बाद उन्हें अस्थायी जमानत दी गई. अस्थायी जमानत के दौरान उन्होंने अपनी जमानत की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया क्योंकि वह लगभग हर तारीख को ट्रायल कोर्ट की सुनवाई में मौजूद रहीं.
खान ने दलील दी कि सेशंस कोर्ट का रोजनामा यह साबित करता है कि अभियोजन पक्ष द्वारा केस के ट्रायल में बहुत देरी हुई है और तीनों में कोई प्रगति नहीं हुई है.
171 गवाहों में अब तक 2 की हुई जांच

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








