
फेंसिंग पर कटा हुआ सिर... महिलाओं से दरिंदगी के बाद मणिपुर का एक और वीडियो आया सामने
AajTak
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक रहवासी इलाके में बांस की बनी बाड़ पर कुकी समुदाय के डेविड थीक का कटा हुआ सिर रखा दिख रहा है. बताया जा रहा है कि डेविड की हत्या 2 जुलाई को हुई हिंसा के दौरान हुई थी. इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी.
मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. अब इस घटना के बाद हिंसा से जुड़ा एक और भयानक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुकी समुदाय के एक शख्स का कटा हुआ सिर बांस की फेंसिंग पर लटका हुआ नजर आ रहा है. मृतक शख्स की पहचान डेविड थीक के तौर पर हुई है.
India Today NE की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बिष्णुपुर जिले का है. इसमें एक रहवासी इलाके में बांस की बनी बाड़ पर कुकी समुदाय के डेविड थीक का कटा हुआ सिर रखा दिख रहा है. बताया जा रहा है कि डेविड की हत्या 2 जुलाई को हुई हिंसा के दौरान हुई थी. इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी.
After #naked parade video of #women, video of #choppedhead of Kuki man emergeshttps://t.co/quAqRxeISg pic.twitter.com/oGG05E2N2C
महिलाओं के वीडियो को मणिपुर में फिर तनाव
इससे पहले बुधवार को मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमा रही है. इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्रता और रेप भी किया गया था. यह वीडियो 4 मई की घटना का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में फिर तनाव बढ़ गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
3 मई से जल रहा मणिपुर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











