
फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई 109 छात्राओं की हालत अब स्थिर, जांच के लिए भेजे गए खाने-पानी के सैंपल
AajTak
फूड एंड ड्रग्स मिनिस्टर धर्मरावबाबा आत्राम ने अधिकारियों को दिए सैंपल जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कारवाई होगी. इस आश्रम स्कूल में 350 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं. इस घटना के बाद भोजन और पानी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आदिवासी आश्रम स्कूल की 109 छात्राओं की हालत अब स्थिर बनी हुई है. जिले के धानोरा तहसील में सोडे गांव में स्थित आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम स्कूल की छात्राओं ने दोपहर में भोजन किया था. इसके बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं.
फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते सभी छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था. इनमें से 40 छात्राओं को गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि अब सभी की हालत स्थिर बनी हुई है. मगर, अभी भी किसी को घर जाने के लिए छुट्टी नहीं दी गई है.
छात्राओं ने की उल्टी और पेटदर्द की शिकायत
गढ़चिरौली जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते ने बताया, "बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल में छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया गया था. इसके कुछ समय बाद उन्हें उल्टी होने लगी और पेट दर्द और सिरदर्द की भी शिकायत हुई."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









