फूट-फूटकर रोते हुए छोटी बच्ची बोली- 'मुझे पति के पास जाना है', देखें मजेदार वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बच्ची रो-रोकर अपनी मां से बोल रही है कि उसे अपने पति के पास जाना है. इस वीडियो को देखकर लोग हंस हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटी सी बच्ची खूब रो रही है और अपनी मां से अपने पति के बारे में पूछ रही है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो हंस- हंसकर लोट-पोट हो रहा है. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि बच्ची अपनी मां से रो-रोकर अपने पति के बारे में पूछ रही है और उसकी मां समझाने की कोशिश कर रही है कि छोटे बच्चियों के पति नहीं, बल्कि भाई बहन होते हैं. ये बच्चे भी ना... कौन समझाए इनको...@ipsvijrk @ipskabra @Chhattisgarh_36 pic.twitter.com/ssrMxR81rY इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. बच्ची जमीन पर बैठकर खेल रही है और उसकी मां पूछती हैं कि बेटा क्यों रो रही हो और वो बोलती है कि उसे अपने पति के पास जाना है. सबके पति हैं पर मेरा पति क्यों नहीं है. फिर बच्ची की मां पूछती , 'कौन हैं तुम्हारे पति?' जिस पर वो मामा कहती है. मां जवाब देती हैं कि मामा की पत्नी तो मामी होती हैं. बच्चों के पति नहीं होते हैं. उसके बाद वो फिर जोर-जोर से रोने लगती है और पति के पास जाने की जिद करने लगती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










