
फीचर्स देखकर कहता- इस लड़की पर बरसेगा धन... पीरागढ़ी कांड में कमरुद्दीन के तंत्र-मंत्र की तिलिस्मी कहानी
AajTak
दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार ने 8 फरवरी को ऐसा राज खोला, जिसने अंधविश्वास और लालच की खतरनाक कहानी सामने ला दी. एक कथित तांत्रिक लोगों से महिलाओं की तस्वीरें मंगवाता, उनके फीचर्स देख दावा करता- इसी लड़की पर बरसेगा धन. जिन्न से फिजिकल कॉन्टैक्ट की बात और धन वर्षा के झांसे की पूरी कहानी...
दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर 8 फरवरी की दोपहर एक कार में तीन लाशें मिलीं थीं. उस समय किसी को नहीं पता था कि यह कहानी अंधविश्वास, लालच और तंत्र-मंत्र के खतरनाक जाल तक जा पहुंचेगी. शुरुआत में मामला रहस्यमय मौतों का लगा, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, एक 72 साल के कथित तांत्रिक की परत-दर-परत खुलती दुनिया सामने आने लगी.
एजेंसी के मुताबिक, यूपी में फिरोजाबाद के रहने वाले कमरुद्दीन का तरीका बेहद शातिर था. वह पहले लोगों की आर्थिक कमजोरी पहचानता, फिर धन वर्षा का सपना दिखाता. दावा करता- अगर परिवार में लंबी कद-काठी और खुले बालों वाली लड़की हो, तो एक जिन्न उसके साथ अदृश्य तरीके से फिजिकल कॉन्टैक्ट बनाएगा. और इसी के बाद पैसों की बरसात होगी. कमरुद्दीन लड़कियों की तस्वीरें मंगाता, फिर फीचर्स देखकर तय करता था और कहता था- इस लड़की पर बरसेगा धन.
जांच में पीड़िता लक्ष्मी के फोन से कई ऐसी तस्वीरें मिलीं, जिनमें महिलाएं खुले बालों के साथ कागज पकड़े खड़ी दिखीं. कागज पर उनके बारे में लिखा था. ये तस्वीरें अलग-अलग नंबरों से शेयर की जाती थीं और कई ग्रुप्स में घूमती थीं. पुलिस का कहना है कि यही तस्वीरें चयन के लिए इस्तेमाल होती थीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में 'तंत्र-मंत्र' के नाम पर मौत का खेल, कमरुद्दीन की खौफनाक करतूतें उजागर
कमरुद्दीन का तिलिस्म यहीं खत्म नहीं होता. वह मीटिंग के दौरान लोगों से मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर रखने को कहता, ताकि कोई कॉल या रिकॉर्डिंग न हो सके. एक मुलाकात के लिए 7 हजार रुपये तक वसूले जाते थे. जिन लोगों ने 2 लाख रुपये देने की बात मानी, उन्हें खास अनुष्ठान का भरोसा दिया जाता. अगर नतीजा न निकले, तो बहाने भी तैयार- कभी कहा कि लड़की को किसी जानवर ने काट लिया, कभी कि उसका ऑपरेशन हो चुका है, इसलिए जिन्न नहीं आएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






