
फिल्म से काट दिया गया नीना गुप्ता का रोमांटिक सीन, एक्ट्रेस बोलीं- डिप्रेशन में चली गई थी
AajTak
नीना गुप्ता की फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान ही नीना गुप्ता से उनके मेमोरेबल परफॉर्मेंस से जुड़ा सवाल किया गया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि जब फिल्म 'जाने भी दो यारों' में उनका रोमांटिक सीन कट कर दिया गया तो वह काफी अपसेट हो गई थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आजकल अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़े कई सवालों के जवाबों से पर्दा उठाया. नीना गुप्ता ने बताया कि फिल्मी करियर के एक साल बाद ही एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं. और इसकी वजह फिल्म 'जाने भी दो यारों' रही. फिल्म में नीना ने नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, पंकज कपूर, सतीश शाह, रवि बिस्वानी और सतीश कौशिक संग स्क्रीन शेयर की थी.
रवि के साथ नीना गुप्ता का एक रोमांटिक ट्रैक था, जिसे फिल्म के रिलीज होने पर हटा दिया गया था. फिल्म जरूरत से ज्यादा लंबी हो रही थी. ऐसे में मेकर्स ने इस सीन को कट करना सही समझा, लेकिन नीना यह सब जानने के लिए काफी डिप्रेस्ड महसूस करने लगी थीं. करियर की पहली फिल्म थी, जहां नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आ रही थीं. वरना इससे पहले उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स में ही फिल्मों में काम किया.
'ऊंचाई' में नजर आएंगी नीना नीना गुप्ता की फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म में अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी संग एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी एक अहम रोल में दिखेंगी. निर्देशन इसका सूरज बड़जात्या ने संभाला है. फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान ही नीना गुप्ता से उनके मेमोरेबल परफॉर्मेंस से जुड़ा सवाल किया गया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि जब फिल्म 'जाने भी दो यारों' में उनका रोमांटिक सीन कट कर दिया गया तो वह काफी अपसेट हो गई थीं.
नीना ने बताया पूरा किस्सा गुडटाइम्स संग बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा, "'जाने भी दो यारों' की शूटिंग से पहले ही हम लोगों ने रिहर्सल्स शुरू कर दी थीं. रवि के साथ मेरा एक रोमांटिक ट्रैक था. लेकिन फिल्म बहुत लंबी हो रही थी तो मेकर्स ने यह पूरा सीन कट कर दिया. मैं यह देखकर इतना डिप्रेस्ड हो गई थी कि जिसकी कोई हद नहीं थी. मैं आज भी जब-जब वह फिल्म देखती हूं तो मैं देखती हूं कि मेरे चेहरे पर कितना अनइंट्रस्टिंग एक्स्प्रेशन दिख रहा है. मैं काफी अपसेट हो गई थी. मेरी एक फिल्म थी और उसमें भी मेरा पूरा ट्रैक काट दिया गया था."
काम के प्रति मिली सीख नीना गुप्ता का कहना है कि उस वाक्या से उन्होंने काफी कुछ सीखा. अगर आपको फिल्म पसंद नहीं तो उसे छोड़ दो, लेकिन स्क्रीन पर इस तरह से अनइंट्रस्टिंग एक्स्प्रेशन्स मत फेस पर लेकर आओ. नीना गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1982 में फिल्म 'साथ साथ' से किया था. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने लंबा सफर तय किया है. हाल ही में नीना गुप्ता की फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई थी, जिसे काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला. अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना संग इन्होंने स्क्रीन शेयर की है. विकास बहल फिल्म के निर्देशक रहे हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










