
फिल्म का ऐसा असर! बैग उठाया, 4000 रुपये लिए... हॉस्टल से भागे 9वीं क्लास के छात्र
AajTak
शुरुआती जांच में पता चला कि लापता चारों छात्रों ने एक दिन पहले एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' देखी थी. बताया जा रहा है कि चारों छात्रों ने फिल्म देखने के बाद अपने दोस्तों को बताया था कि वे जब वापस लौटेंगे तो उनके पास गाड़ी, बंगला और खूब सारा पैसा होगा.
विशाखापट्टनम के सेंट एन हाई बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं क्लास के चार छात्र सोमवार से लापता हैं. छात्रों के लापता होने की खबर मिलने के बाद बोर्डिंग हॉस्टल मैनेजमेंट ने CCTV कैमरे खंगाले तो चारों छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर जाते दिखे. मैनेजमेंट ने छात्रों के माता-पिता को घटना की जानकारी दी और उनके बारे पूछा. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे घर नहीं आए हैं. इसके बाद हॉस्टल मैनेजमेंट ने महारानी पेटा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
भागने से पहले देखी थी 'लकी भास्कर' फिल्म
शुरुआती जांच में पता चला कि लापता चारों छात्रों ने एक दिन पहले एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' देखी थी. बताया जा रहा है कि चारों छात्रों ने फिल्म देखने के बाद अपने दोस्तों को बताया था कि वे जब वापस लौटेंगे तो उनके पास गाड़ी, बंगला और खूब सारा पैसा होगा.
एक छात्र के पास थे 400 रुपये
बोर्डिंग हॉस्टल की दीवार फांदकर भागने वाले चारों छात्र 1. बोदापति चरण तेजा पुत्र श्रीनिवास राव, 2. गुडाला रघु पुत्र अप्पा राव, 3. नक्काला किरा कुमार पुत्र सत्यम और 4. कार्तिक पुत्र अप्पा राव 9वीं क्लास में पढ़ते थे. उनमें से एक छात्र के पास 12000 रुपये थे, जिसमें से 8000 रुपये फीस के तौर पर चुकाए गए थे और बाकी बचे 4000 रुपये लेकर हॉस्टल से निकल गया.
पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुटी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










