
'फिर से साथ काम करने के लिए उत्सुक...', राष्ट्रपति बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई
AajTak
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि इसी वक्त से अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान हर फैसले में 'अमेरिका प्रथम' की सोच होगी. ट्रंप ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया का कोई देश अमेरिका का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर 20 जनवरी, 2025 को शपथ लिया. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि इसी वक्त से अमेरिका का स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि मेरे इस कार्यकाल के दौरान हर फैसले में 'अमेरिका प्रथम' की सोच होगी. ट्रंप ने कहा कि हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया का कोई देश अमेरिका का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर दुनिया के नेताओं ने उन्हें शुभकामनांए दीं और बधाई संदेश भेजे.
पीएम मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक इनागुरेशन डे पर आपको बधाई. मैं हमारे दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. आपको आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.'
यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'यूनाइटेड किंगडम की ओर से, मैं डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके इनागुरेशन डे पर हार्दिक बधाई भेजता हूं. मुझे भरोसा है कि यूके और यूएस के बीच विशेष संबंध आने वाले वर्षों तक फलते-फूलते रहेंगे.'
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दी बधाई
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप को बधाई देती हुए लिखा, 'मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप और अमेरिकी लोगों को बधाई देता हूं। आज परिवर्तन का दिन है और वैश्विक चुनौतियों सहित कई समस्याओं के समाधान की आशा का दिन भी है।'
131 साल बाद हुआ ऐसा

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








