
फिर वही गलती, कनाडा से US में घुस रहे थे 6 भारतीय, टूटी थी नाव, जम गया था शरीर, बॉर्डर पर पकड़े गए
AajTak
कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे छह भारतीयों को कनाडा-अमेरिका सीमा पर गिरफ्तार किया गया है. ये सभी एक बोट पर सवार होकर नाव के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश में थे. इनके साथ एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है जो अमेरिका का ही नागरिक है और उसके खिलाफ मानव तस्करी का मामला पहले से दर्ज है.
कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुस रहे छह भारतीयों को अमेरिकी सीमा पर तैनात अधिकारियों ने पकड़ा है. यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मसेना बॉर्डर से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि अमेरिकी बॉर्डर पर पेट्रोलिंग एजेंटों की मदद से सेंट रेजिस मोहॉक ट्राइबल पुलिस डिपार्टमेंट, अक्वेस्ने मोहॉक पुलिस सर्विस और होगन्सबर्ग-अक्वेस्ने वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने इन्हें अरेस्ट किया है.
गिरफ्तार किए गए सभी छह भारतीयों की उम्र 19 से 21 साल है. सभी के खिलाफ अमेरिकी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. वहीं, सातवां युवक अमेरिका का ही नागरिक है, जिसपर मानव तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. दोषी पाए जाने पर इन लोगों को जुर्माने के साथ 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.
पिछले हफ्ते अक्वेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा को संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी गई थी, जिसने सेंट रेजिस मोहॉक पुलिस को एक नाव के बारे में सूचना दी जो कनाडा के ओंटारियो से संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर आ रही थी. इस नाव में कई व्यक्ति शामिल थे.
नाव पर मौजूद नहीं था लाइफ जैकेट
सेंट रेजिस मोहॉक पुलिस ने थोड़ी देर बाद देखा तो एक नाव पानी में डूबता दिखा. इसके बाद पुलिस डूबते नाव को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रही. अधिकारियों ने बताया कि डूबते नाव पर एक भी लाइफ जैकेट या फिर सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था. बर्फीले पानी से नाव पर तैनात लोगों की हालत काफी खराब थी. पानी से निकाले जाने के बाद सभी सात लोगों का इलाज कराया गया और फिर उन्हें बॉर्डर पेट्रोलिंग स्टेशन ले जाया गया.
जनवरी में बॉर्डर पर मृत मिला था भारतीय परिवार

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








