
फिर लगी ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, व्यू प्वाइंट से उड़ाया गया ड्रोन, हिरासत में तीन लोग
Zee News
सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि ताजमहल (Tajmahal) के पीछे ड्रोन उड़ाया गया है. जानकारी होते ही ताज सुरक्षा प्रभारी रीना चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं. ताज व्यू प्वाइंट से ड्रोन उड़ा रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. ड्रोन जब्त किया गया है.
आगरा: ताजमहल (Tajmahal) की सुरक्षा में बुधवार रात एक बार फिर सेंध लग गई. मेहताब बाग के पास बने एडीए के ताज व्यू प्वाइंट से ड्रोन (Drone) उड़ाया गया. यह जगह ताजमहल के 500 मीटर की परिधि में आती है. यहां ड्रोन प्रतिबंधित है. ताजमहल की सुरक्षा में तैनात टीम ने ड्रोन को तत्काल गिरा लिया. ड्रोन को बरामद कर सुरक्षा टीम ने उसका निरीक्षण किया. ड्रोन उड़ाने की खबर से खलबली मच गई. सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ाने वालों को भी पकड़ लिया.
ताजमहल के पीछे उड़ाया ड्रोन, हिरासत में तीन लोग ये घटना रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है. सबसे पहले सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि ताजमहल के पीछे ड्रोन उड़ाया गया है. जानकारी होते ही ताज सुरक्षा प्रभारी रीना चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं. ताज व्यू प्वाइंट से ड्रोन उड़ा रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. ड्रोन जब्त किया गया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








