
फिर नुक्कड़ से बदतर हुई दिल्ली मेट्रो, दी गईं गालियां, चले लात और घूंसे VIDEO वायरल
AajTak
अलग - अलग घटनाओं के कारण हर दूसरे दिन चर्चा में रहने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. सोशल मीडिया पर फिर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मेट्रो के अंदर लोग एक दूसरे से गाली गलौज और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं.
शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता होगा, जब राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो सुर्ख़ियों में न आए. क्योंकि दिल्ली की एक बड़ी आबादी इसमें यात्रा करते हुए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचती है. इसलिए जैसे मामले आए रोज सामने आ रहे हैं, महसूस यही होता है कि, शायद लोग दिल्ली मेट्रो को अपना घर समझने लगे हैं. हालिया दिनों में कई अप्रिय घटनाओं का केंद्र दिल्ली मेट्रो से फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
वीडियो में दो लोगों को एक दूसरे से लड़ते और लातें मारते हुए दिखाया गया है. साथ ही इस वीडियो में अभद्र भाषा का भी खूब जमकर इस्तेमाल किया गया है. करीब एक मिनट का ये वायरल वीडियो जैसे ही आगे बढ़ता है, एक तीसरा व्यक्ति इस हाथापाई में शामिल हो जाता है और लड़ाई में शामिल लोगों में से एक के बाल खींचता है.
मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी लोग बीच बचाव की कोशिश करते हैं और एक हद तक उन्हें कामयाबी भी मिलती है. लेकिन गाली गलौज फिर होती है जो पुनः हाथापाई का रूप ले लेती है. वीडियो के अंत में लड़ाई के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति अन्य यात्रियों को कोसते हुए मेट्रो डिब्बे से बाहर निकलता है और जैसा उसका लहजा रहता है शायद वो ये चाहता ही नहीं कि मारपीट खत्म हो.
दिल्ली मेट्रो का ये तजा वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है. तमाम लोग हैं जो इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे लोगों का यही कहना है कि यदि पढ़े लिखे लोग एकदूसरे से ऐसे बर्ताव करते हैं तो इससे बेहतर यही है कि इंसान अशिक्षित रहे.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











