
फिर डराने लगा वायरस! इन 4 राज्यों में तेजी से वापसी कर रहा कोरोना, जानिए नए सब-वैरिएंट पर क्या कह रहे एक्सपर्ट?
AajTak
देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. कोविड-19 केसों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ रही है. JN.1 का पहला मरीज केरल में पाया गया था. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं.
भारत में कोरोना एक बार फिर टेंशन बन रहा है. आठ महीने बाद कुछ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से केंद्र सरकार भी गंभीर हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अलर्ट रहने के लिए कहा है. गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से खतरा तो नहीं है, लेकिन भीड़ में मास्क जरूर पहनें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से भी बचें. देश में JN.1 के तीन राज्यों में अब तक 21 केस मिले हैं. कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 2669 हो गई है.
हाल ही में जिन राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र का नाम शामिल है. एक दिन पहले राजस्थान में भी दो मरीज मिले थे. गुजरात में भी 13 एक्टिव मरीज हैं. इससे पहले बुधवार को देश में एक दिन में 614 नए कोरोनोवायरस मरीज पाए गए थे. ये 21 मई के बाद सबसे ज्यादा संख्या थी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत का कहना है कि भले ही केस बढ़ रहे हैं, लेकिन 92.8 फीसदी मामले होम आइसोलेशन में हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है. अस्पताल में भर्ती होने के रेट में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है. केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में डेली पॉजिटिव रेट में वृद्धि देखी गई है. सभी मामले हल्के पाए गए और बिना किसी जटिलता के मरीज ठीक हो गए.
'आज 358 कोरोन मरीज मिले'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. कोविड-19 केसों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ रही है. JN.1 का पहला मरीज केरल में पाया गया था. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं. इनमें तीन केरल, दो कर्नाटक और एक पंजाब में मरीज की जान गई है. देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है. देश का रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत हो गया है.
'WHO ने कहा- एहतियात बरतो'
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि केरल में 2341 एक्टिव केस हैं. कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 89 और महाराष्ट्र में 45 एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य विभाग और WHO का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं. बस सावधानी जरूर बरतें. WHO ने बुधवार को कोरोना को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है. गाइडलाइन में कहा है कि भीड़भाड़ वाले या बंद स्थान और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें. सोशल डिस्टेंसिंग को भी आदत में डालें. यह जरूरी भी है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीज बढ़ने के बाद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एडवाइजरी जारी की गई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







