
फिर डराने लगा कोरोना... 13 राज्यों में मिला नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1, जानें सबकुछ
AajTak
कोरोना की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है. 24 घंटे में देशभर में कोरोना के करीब आठ हजार नए मामले सामने आए हैं. इस बीच ओमिक्रॉन का एक और नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 मिला है. ऐसे में जानिए ये सब-वैरिएंट क्या है और कितना खतरनाक है?
कोरोना जाते-जाते एक बार फिर लौटने लगा है. कई महीनों से कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण फिर बढ़ने लगा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं. 233 दिन बाद ऐसा हुआ है जब इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले पिछले साल 1 सितंबर को कोरोना के 7,946 मामले सामने आए थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को देशभर में 16 लोगों की मौत कोरोना से हो गई. वहीं, संक्रमण दर भी 3.65 फीसदी पर आ गई है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ही एक डराने वाली बात ये भी सामने आई है कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 में म्यूटेशन हो गया है. अब इसका एक और नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 सामने आ गया है.
कहां मिला XBB.1.16.1?
- भारत में कोरोना के मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए (INSACOG) है. इसने बताया कि म्यूटेटेड सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 के 234 मामले सामने आए हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








