
फिर डराने लगा कोरोना, एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 2669, अस्पतालों में अलर्ट, मास्क को लेकर आई एडवाइजरी
AajTak
कोरोना ने देश में एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से केंद्र से लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और तैयारियों के बारे में जानकारी ली है. लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है.
देश में कोरोनावायरस ने फिर टेंशन बढ़ाई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के अब तक 21 मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना रिटर्न की चर्चाएं तेज हो गई हैं. देश में गुरुवार को 358 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इससे पहले बुधवार को 614 कोरोना मरीज सामने आए थे. ये 21 मई के बाद सबसे ज्यादा संख्या थी. WHO से लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है. अस्पतालों में खास एहतियात बरता जा रहा है. भीड़ में मास्क पहनने की अपील की गई है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 की टेस्टिंग बढ़ाने समेत कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. कोविड-19 केसों में वृद्धि देखी जा रही है. कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,669 हो गई है. JN.1 का पहला मरीज केरल में पाया गया था. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में केरल में तीन मरीजों की जान गई है. देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ताजा मामले मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है. देश का रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत हो गया है. देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,06,336) हो गई है.
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े अपडेट किए थे. उसके अनुसार देश में 24 घंटे में 614 नए कोरोनावायरस मरीज मिले थे. वायरस से केरल में तीन मरीजों की जान गई थी. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 220.67 करोड़ कोविड डोज लगाई जा चुकी हैं. बुधवार को गोवा में 19 मरीज पाए गए थे. एनसीआर के गाजियाबाद, केरल और महाराष्ट्र में भी एक-एक मरीज मिला था.
'स्वास्थ्य मंत्रालय ने परखी तैयारियां'
वर्चुअल बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों को कोरोनोवायरस पर दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों के बारे में फीडबैक लिया. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि देशभर में अब तक नए कोविड-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के 21 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. देश में वैज्ञानिक नए वैरिएंट का एनालिसिस कर रहे हैं. उन्होंने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है. वीके पॉल ने कहा, वर्तमान में देश में कोविड 19 के लगभग 2300 एक्टिव मामले हैं. यह उछाल कोविड जेएन.1 वैरिएंट के कारण है. घबराने की कोई जरूरत नहीं है. केरल, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक में मामले हैं. पिछले 2 हफ्तों में गंभीर बीमारी वाले कोरोना के 16 मरीजों की मौतें हुईं हैं.
'नए वैरिएंट से ज्यादा खतरा नहीं'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







