
फिर टारगेट पर ट्रंप? कन्वेंशन सेंटर के बाहर चाकू लहरा रहे शख्स को पुलिस ने गोली मारी, AK-47 लिया शख्स अरेस्ट
AajTak
यह कन्वेंशन मिल्वॉकी में फिजर्व फोरम के पास हो रहा है. सोमवार को जब एक संदिग्ध इस कन्वेंशन में शामिल होने जा रहा था तभी कैपिटल पुलिस के अधिकारियों और होमलैंड सिक्योरिटी ने उसे रोक लिया.
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद से उनकी सुरक्षा का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच मिल्वॉकी में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन स्थल के पास से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स मास्क पहने हुआ था और इसके पास AK-47 राइफल थी.
मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन का आयोजन हो रहा है. इसी कन्वेंशन में ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का आधिकारिक उम्मीदवार चुना गया था. लेकिन अब इसी कन्वेंशन स्थल के पास से 21 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
यह कन्वेंशन मिल्वॉकी में फिजर्व फोरम के पास हो रहा है. सोमवार को जब एक संदिग्ध इस कन्वेंशन में शामिल होने जा रहा था तभी कैपिटल पुलिस के अधिकारियों और होमलैंड सिक्योरिटी ने उसे रोक लिया.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की पोशाक देखकर सिक्योरिटी को उस पर शक हुआ. उसने स्की मास्क पहना हुआ था और साथ में एक बैग था. बैग की जांच करने पर उसके बैग से एके-47 राइफल और गोलियां मिली.
एक संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली
मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के पास ही पुलिस ने एक संदिग्ध को मार गिराया है. दरअसल कन्वेंशन स्थल के आसपास गश्ती करते हुए पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया, जिसके हाथ में चाकू था. पुलिस ने उससे चाकू फेंकने को कहा लेकिन बात को अनसुना करने के बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








