
फिर छाया 'पाकिस्तानी चायवाला,' शार्क टैंक में हासिल की 1 करोड़ की डील
AajTak
नीली आंखों और साधारण अंदाज वाले पाकिस्तान के अरशद खान याद हैं? एक तस्वीर ने उन्हें रातोंरात 'चायवाला' से सोशल मीडिया का सेंसेशन बना दिया था. उनके किस्मत के सितारे बदल गए थे और अब वही अरशद खान एक नई खबर के साथ चर्चा में हैं.
नीली आंखों और साधारण अंदाज वाले पाकिस्तान के अरशद खान याद हैं? एक तस्वीर ने उन्हें रातोंरात 'चायवाला' से सोशल मीडिया का सेंसेशन बना दिया था. उनके किस्मत के सितारे बदल गए थे और अब वही अरशद खान एक नई खबर के साथ चर्चा में हैं.
शार्क टैंक पाकिस्तान में दी पिच, मिली 1 करोड़ की डील
पाकिस्तान के शार्क टैंक शो में अरशद ने अपने चाय ब्रांड की पिच दी. बता दें कि भारत के शार्क टैंक शो की तरह पाकिस्तान में भी शार्क टैंक आता है, जहां पाकिस्तानी बिजनेसमैन नए स्टार्टअप और उद्यमियों के बिजनेस आइडिया को सुनते हैं और उसमें पैसा निवेश करते हैं.
इसी शो में अरशद ने अपने ब्रांड को पेश कर शार्क्स को प्रभावित किया. एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक, उन्हें इस शो में 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की डील मिली है.
देखें वीडियो

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











