
'...फिर कहते हैं केजरीवाल लड़ता बहुत है,' दिल्ली CM ने एलजी वीके सक्सेना पर कसा तंज
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एलजी वीके सक्सेना को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने दिल्ली में फ्री बिजली स्कीम को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया. कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. इससे एक दिन पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी को लेकर कहा था कि हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं. हमें मिलकर काम करने की जरूरत है.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर राज्य के उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को एलजी सक्सेना पर फ्री बिजली स्कीम बंद करने की साजिश का आरोप लगाया है. सीएम ने एलजी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया- LG साहब, बाद में कृपया ये मत कहिएगा कि मर्यादाएं टूट रही हैं. इससे एक दिन पहले ही केजरीवाल ने कहा था कि हम दोनों भारत-पाकिस्तान नहीं हैं. हमें साथ में काम करने की जरूरत है.
फ्री बिजली बंद करने की साजिश: सीएम शनिवार को सीएम केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिर कहते हैं केजरीवाल लड़ता बहुत है. दिल्ली की फ़्री बिजली को बंद करने के लिए साज़िश रची जा रही है, लेकिन हम इनकी साज़िश को कभी सफल नहीं होने देंगे. दिल्ली की जनता के हक़ के लिए केजरीवाल चट्टान की तरह खड़ा मिलेगा. LG साहब, बाद में कृपया ये मत कहिएगा कि मर्यादाएं टूट रही हैं.'
आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट सीएम केजरीवाल ने ये ट्वीट कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए किया है. आतिशी ने अपनी ओर से लिखे ट्वीट में कहा, '14 दिन से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री व पॉवर मंत्री को बिना बताए फ्री बिजली की फाइल LG साहब से मुख्य सचिव व बिजली सचिव के बीच कही घूम रही है. आखिर क्या छिपाना चाहते हैं? क्या डिस्कॉम से कोई सांठगाठ है? अगर कोई षड्यंत्र नही है तो इतना डर क्यों? फाइल चुनी हुई सरकार के सामने रखिए.' इसके बाद सीएम ने एलजी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया.
सीएम ने एलजी पर पहले भी कसा था तंज इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर तंज कसते हुए कहा था कि वह कोई मेहमान नहीं, जो दिल्ली के बारे में कुछ नहीं जानते हों. उन्होंने एलजी से राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपील की थी. इस दौरान उन्होंने एलजी पर सरकार की विभिन्न पहल में बाधा डालने के लिए निशाने पर लिया था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







