
फिरोजाबाद: BJP विधायक के वीडियो पर लोग बोले- बेहतर होता पत्नी नहीं जनता की परेशानी को उठाते
AajTak
फिरोजाबाद के जसराना से बीजेपी विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने एक वीडियो जारी कर अपनी कोरोना पीड़ित पत्नी का दर्द साझा किया था, जिसके बाद सरकार और प्रशासन को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए थे. हालांकि, विधायक के इस बयान को न सिर्फ अस्पताल प्रशासन बल्कि आगरा के सांसद ने गलत बताया है. वहीं, क्षेत्र के लोग भी भी कह रहे हैं कि विधायक अपने परिवार के बजाय जनता परेशानी को उठाते तो बेहतर होता.
उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लेकर कानपुर और वाराणसी से लेकर प्रयागराज और आगरा तक कई बड़े शहर कोरोना की चपेट में हैं. ऐसे में विपक्ष के साथ-साथ पिछले दिनों सत्तापध के विधायकों और सांसदों से लेकर मंत्रियों तक कोरोना से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. इसी कड़ी में फिरोजाबाद के जसराना से बीजेपी विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने एक वीडियो जारी कर अपनी कोरोना पीड़ित पत्नी का दर्द साझा किया था, जिसके बाद सरकार और प्रशासन को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए थे. बता दें कि विधायक रामगोपाल लोधी 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनके साथ ही उनकी पत्नी संध्या लोधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं. पहले तो इनको फिरोजाबाद के ओम हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. तबियत अधिक खराब होने पर पत्नी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था. विधायक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











