
'फिजिकल इंटीमेसी हुई खत्म-बढ़ी दूरियां', जब मुश्किल में थी अर्चना पूरन सिंह की शादी
AajTak
हर कपल के रिश्ते में मुश्किलें आती हैं. वैसे ही अर्चना पूरन सिंह की शादी भी कई दफा मुश्किल दौर से गुजरी है. एक समय पर उनके बीच दूरियां बढ़ गई थीं. उनकी इंटीमेसी खत्म हो गई थी.
अर्चना पूरन सिंह यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर ही व्लॉग में पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती हैं. अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी अर्चना अक्सर अनसुने किस्से साझा करती हैं. अब कपल ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में बताया है कि उनकी मैरिड लाइफ में कितनी प्रॉब्लम्स आईं और उन्होंने किस तरह उसका सामना किया.
जब शादी में आई दिक्कतें
परमीत सेठी ने बताया- 30 से 40 की उम्र के बीच, हमारे लक्ष्य एक जैसे हो गए थे. हमारा रोमांस बदल गया था. हमारा लक्ष्य हमारे बच्चों को एक अच्छा परिवार और अच्छी जिंदगी देना बन गया था. हम उनकी पढ़ाई के लिए बचत करते थे, प्लानिंग करते थे और उनका एक सिक्योर फ्यूचर बनाना चाहते थे. हम अक्सर कहते थे कि हमें एक बड़ा घर बनाना है. मगर उस समय घर खरीदना और पैसे कमाना भी बड़ा चैलेंजिंग था.
अर्चना ने बताया कि वो दो बंगले खरीदना चाहती थीं. अर्चना ने कहा- पहला बंगला खरीदने के बाद, हम उस घर में आए जहां हम अभी रह रहे हैं. मैंने हमेशा ऐसे फैसले लिए हैं और परमीत ने मेरा साथ दिया है. हालांकि कभी-कभी हिचकिचाहट के साथ.
अर्चना बोलीं- पहले तो परमीत ने कहा था, 'क्या तुम पागल हो? दो बंगले? हमारा तो तलाक हो जाएगा.' मैंने कहा था- अगर मुझे खरीदना है, तो मैं दो ही खरीदूंगी. फिर मैंने यहां तक कह दिया था कि चलो तीसरा भी लेते हैं. उन्होंने इसपर कहा था- अब तो तलाक पक्का होगा. लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने हर बार मेरा साथ दिया. इस बारे में अर्चना कई दफा बता चुकी हैं.
जब इंटीमेसी हो गई थी खत्म

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












