
फायर फाइटर्स को नहीं डालनी पड़ेगी जान जोखिम में, आग बुझाने के लिए आ गया 'खास' रोबोट
AajTak
दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय की पहल पर दिल्ली फायर विभाग के बेड़े में दो फायर फाइटर रोबोट शामिल हुए हैं, जो दिल्ली में आग को बुझाएंगे. दिल्ली की तंग गलियों, गोदाम, बेसमेंट, सीढ़ियों, जंगल की आग, फोर्सेबल एंट्री पॉइंट, ह्यूमन रिस्क वाले तमाम एरिया और ऑयल्स केमिकल टैंकर जैसी तमाम जगहों पर ये रोबोट आसानी से पहुंचेंगे और आग बुझाएंगे.
भारत में पहली बार यूरोप की तर्ज पर आग पर काबू पाने वाला रोबोट दिल्ली पुलिस दमकल विभाग के बेड़े में शामिल हो चुका है. अब दमकल विभाग के किसी भी कर्मचारी को आग में झुलस कर अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी. क्योंकि दिल्ली की संकरी और तंग गलियों में जहां दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी नहीं घुस पाते, वहां आसानी से जाकर यह रोबोट आग पर काबू पाएगा.
दरअसल, दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय की पहल पर दिल्ली फायर विभाग के बेड़े में दो फायर फाइटर रोबोट शामिल किए गए हैं जो दिल्ली में आग को बुझाएंगे. दिल्ली की तंग गलियों, गोदाम, बेसमेंट, सीढ़ियों, जंगल की आग, फोर्सेबल एंट्री पॉइंट, ह्यूमन रिस्क वाले तमाम एरिया और ऑयल्स केमिकल टैंकर जैसी तमाम जगहों पर ये रोबोट आसानी से पहुंचेंगे और आग बुझाएंगे.
इस रोबोट को रिमोट कंट्रोल के जरिए संचालित किया जाएगा. यह करीब 100 मीटर का इलाका एक साथ कवर कर सकता है और तुरंत आग पर काबू पा सकता है. सबसे खास यह है कि जहां आग बुझाने खुद दमकल कर्मियों को जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता था, वहां यह रोबोट पहुंच कर करीब 0 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से पानी आग पर फेंकता है और चंद मिनटों में आग को कंट्रोल कर लेता है.
इतना ही नहीं, यह रोबोट उच्च दबाव के जरिये 3 हजार लीटर प्रति मिनट पानी का फ्लो भी छोड़ता है. स्प्रे और नॉर्मल पानी दोनों इस रिमोट के जरिये काम कर सकते हैं. यानी जिन जगहों पर पानी से आग कंट्रोल नहीं होती, वहां रोबोट के अंदर से निकले केमिकल और उसके झाग से तुरंत आग पर काबू पा लिया जाएगा.
रोबोट की कीमत 7 करोड़ रुपये जिस तरह से मौसम विभाग ने इस साल जबरदस्त गर्मी बढ़ने की आशंका जाहिर की है, उसके मद्देनजर दिल्ली फायर सर्विर्स के अधिकारियों का मानना है कि बढ़ते तापमान के चलते आगजनी की घटनाओं में इस बार काफी ज्यादा इजाफा होगा, ऐसे में यह फायर फाइटर रोबोट काफी मददगार साबित होगा. बताया जा रहा है कि ये दो रोबोट पहली बार भारत में लाए गए हैं, जिनकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







