
'फांसी घर' विवाद: विधानसभा समिति के सामने आज पेश होंगे केजरीवाल, लाइव स्ट्रीमिंग की रखी मांग
AajTak
दिल्ली विधानसभा के 'फांसी घर' के नवीनीकरण और उद्घाटन से जुड़े विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 6 मार्च को विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होंगे. केजरीवाल ने इस पूरी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है, ताकि जनता के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होकर फांसी घर विवाद पर अपना पक्ष रखेंगे. इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और उन्होंने मंगलवार को समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी उपस्थिति की जानकारी दी थी. साथ ही उन्होंने कार्यवाही को लाइव-स्ट्री करने की मांग की है.
केजरीवाल ने एक्स पर समिति के सामने पेश होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'आज दिल्ली विधान सभा की प्रिविलज कमेटी के सामने दोपहर तीन बजे पेश होऊंगा. उन्होंने मुझे 'फाँसी घर' पर चर्चा के लिए बुलाया है.'
दरअसल, ये विवाद साल 2022 का है और दिल्ली विधानसभा परिसर के एक हिस्से के नवीनीकरण से जुड़ा है. जिसे AAP सरकार ने ब्रिटिश काल के फांसी घर के रूप में उद्घटित किया था. आप ने इसे ऐतिसाहिक महत्व के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन बीजेपी ने दावा किया कि ये कोई फांसी घर नहीं, बल्कि एक साधारण टिफिन रूप था. वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए विशेषाधिकार समिति को जांच सौंपी थी. समिति ने केजरीवाल के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल और पूर्व उप-स्पीकर राखी बिरला को भी 6 मार्च को अंतिम व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए बुलाया है. इन सभी को अपने बयान जमा करने हैं. जनवरी में समिति ने इन चारों AAP नेताओं के बार-बार पेश न होने पर विधानसभा में उचित कार्रवाई की सिफारिश की थी.
कार्यवाही की हो लाइव स्ट्रीमिंग: केजरीवाल
अब अरविंद केजरीवाल ने समिति को पत्र लिख कर समिति के समक्ष पेश होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सम्मन के अनुपालन में पेश हो रहे हैं, लेकिन पारदर्शिता के हित में कार्यवाही का लाइव स्ट्रीम होना जरूरी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिल्ली की मौजूदा समस्याओं जैसे प्रदूषण, टूटी सड़कों और अस्पतालों में दवाओं की कमी का जिक्र करते हुए विधानसभा द्वारा 'फांसी घर' पर पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कटाक्ष भी किया. केजरीवाल ने ये भी साफ किया कि उनकी ये पेशी उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों और आपत्तियों को सुरक्षित रखते हुए है.
उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा, 'मेरी उपस्थिति मेरे कानूनी और संवैधानिक अधिकारों, उपायों, आपत्तियों और दावों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना है, जिनमें से सभी को स्पष्ट रूप से सुरक्षित रखा गया है.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






