
फर्जी IPS मिथिलेश से लेकर रशियन चायवाली तक, जो एक वीडियो से 2024 में बने स्टार
AajTak
साल 2024 जाने वाला है. इस पूरे साल सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपनी एक वीडियो की वजह से स्टार बन गए और जमकर सुर्खियां बटोरीं.
2024 में कई तरह के वीडियो और कहानियां वायरल हुए. फिर भी इनमें से कुछ ही ऐसे निकले जिनकी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही और ये स्टार बन गए. इनमें कुछ ने वायरल होने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बनाई, तो कुछ अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियों में रहे.
2024 में सबसे ज्यादा जो शख्स सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम न्यूज चैनल और अखबारों तक में अपनी जगह बनाई और फिर इंटरनेट सनसनी बन गया उसका नाम है फर्जी आईपीएस मिथिलेश. इसने लोगों की सहानुभूति बटोर कर स्टार बनने के लिए खुद के बारे में एक मनगढ़ंत कहानी बनाई. लोगों को इसकी कहानी पर विश्वास भी हो गया था. इसने लोगों को पहले अपनी मासूमियत से काफी इमोशनल किया. फिर सोशल मीडिया पर छा गए. जब असलियत सामने आने लगी. तब पता चला कि ये सब सिर्फ वायरल होने का स्टंट था.
मिथिलेश ने 2 लाख देकर आईपीएस बनने की बताई थी मासूम कहानी मिथिलेश को आईपीएस की वर्दी पहने पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तब मिथिलेश ने बताया था कि कैसे एक शख्स ने उसे बेवकूफ बनाकर उससे दो लाख रुपये ले लिये और उसे ये वर्दी पहनाकर कहा कि अब तुम आईपीएस बन गए हो. बाद में पता चला ऐसा कुछ नहीं था. मिथिलेश ने खुद को वायरल करने के लिए ये सारी कहानी बनाई थी.
अभिनव अरोड़ा के वीडियो ने बना दिया उन्हें सोशल मीडिया स्टार अभिनव अरोड़ा को लोग बाल संत भी कहते हैं. कई बार अलग-अलग सत्संगों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हुए इस बच्चे की रील वायरल हुई है. इस बच्चे के वीडियो को लोगों ने काफी ट्रोल किया. अपने इंटरव्यू और वीडियो की वजह से अभिनव सोशल मीडिया सनसनी बना हुआ है. अभिनव अरोड़ा के भक्ति के वीडियो, रामभद्राचार्य के मंच पर अभिनव के मौजूद होने का एक वीडियो, लॉरेंस विश्नोई पर धमकी देने के आरोप और कुछ यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराने की वजह से इसने काफी सुर्खियां बटोरीं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












