
फर्जी IAS बनकर सीएम सोरेन के साथ लंच, फोटो भी खिंचवाई, राज खुला तो बढ़ीं मुश्किलें
AajTak
झारखंड के पलामू जिले में एक फर्जी आईएएस का पर्दाफाश हुआ है. युवक ने खुद को यूपीएससी परीक्षा में 357वीं रैंक हासिल करने का दावा किया था, जिसके बाद सीएम सोरेन ने उसे सम्मानित भी किया. जब मामले का पर्दाफाश हुआ तो युवक के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का केस दर्ज कर लिया गया.
झारखंड में CM सचिवालय की आंखों में धूल झोंककर पलामू के एक फर्जी IAS ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ तस्वीर खिंचवाई और अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ. खुद को UPSC में सफल और 357 रैंक होल्डर बताने वाले कुमार सौरभ ने CM सचिवालय की आंखों में भी धूल झोंक दी.
सबसे बड़ी चूक सरकार की तरफ से भी हुई है कि बिना वेरीफिकेशन के आखिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भोज में शामिल होने और सम्मानित होने के लिए कैसे किसी को इस तरह से भेज दिया गया. इस गलती का अहसास होते ही सरकार की तरफ से कुमार सौरभ के खिलाफ रांची के धुर्वा थाने में केस दर्ज किया गया है.
उतर प्रदेश के कुमार सौरभ को यूपीएससी में मिली 357वीं रैंक को सौरभ पांडे ने खुद की रैंकिंग बताई थी. इसके बाद उसे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया. शुक्रवार को पलामू के उपायुक्त आंजनेयुल दोड्ढे के निर्देश पर पांडु बीडीओ राहुल उरांव ने पांडु थाने में केस दर्ज कराया. उधर, रांची के धुर्वा थाने में भी राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के एमआईएस पदाधिकारी कुमार चंदन ने एफआईआर दर्ज कराई है.
एमआईएस प्राधिकारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में झारखंड के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था. इसके लिए विभाग की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र के सफल अभ्यर्थियों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा था, जिसमें पलामू से सफल व्यक्ति के रूप में कुमार सौरभ पुत्र स्व. दिलीप पांडे निवासी ग्राम पांडू के बारे में सूचना दी गई थी. इसके बाद तथाकथित अभ्यर्थी को बुलाकर मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया.
इसके बाद 26 जुलाई को सौरभ पांडे सम्मान समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुआ और मुख्यमंत्री से सम्मान भी लिया. इस मामले का खुलासा होने के बाद सरकार को फर्जी सूचना देने व जालसाजी के आरोप में सौरभ पांडे के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही धुर्वा थाने की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
पांडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव के आवेदन के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 419, 468, 406, 476, 471, 193, 199 समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. सदर एसडीएम राजेश कुमार साह ने बताया कि मामले में पांडु बीडीओ को एफआईआर करवाने के लिए निर्देश दिए गए थे. एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







