
फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन ठगी, गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के रायबरेली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 9 लाख 25 हजार रुपये और चार फोन बरामद हुए हैं. दरअसल, यह गैंग फर्जी बिल बनाकर किसी भी तरीके से कस्टमर को सामान देने का वादा करते थे. फिर उनसे एडवांस के तौर पर कुछ रुपये लेते थे.
रायबरेली के बछरावां पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रॉड करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से बात करता था. उनके पास से 9 लाख 25 हजार रुपये और चार फोन भी बरामद हुआ हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रदीप नाम के युवक ने ऑनलाइन फ्रॉड होने का एफआईआर दर्ज कराया था. उसने बताया कि उन्हें जीआई वायर (गैल्वनाइज्ड स्टील तार) खरीदना था. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन नंबर सर्च किया. सर्च करने पर कई कंपनी के नंबर आए. उसमें एक कंपनी मिला, जिससे उन्होंने बात की. उन लोगों ने प्रॉमिस किया कि बहुत ही अच्छा जीआई वायर सस्ते दामों में उपलब्ध करा देंगे.
एडवांस के तौर पर जमा कराए 8 लाख रुपये
इसके बाद 17 लाख रुपए की डील हो गई. फिर उनके अकाउंट में एडवांस के तौर पर 8 लाख रुपये जमा कर दिया. वादे किए गए समय पर वायर नहीं आया,तो बात करने की कोशिश की. मगर कंपनी वेबसाइट से गायब हो गई थी. फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद थाना अध्यक्ष बछरावां और उनकी टीम ने मामले में जांच की.
कई कंपनियां फर्जी नाम से रजिस्टर्ड
इसी बीच 28 जून बुधवार को बछरावां थाना पुलिस को मुखबिर के सूचना पर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास पहुंची. इसके बाद घेराबंदी कर फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रॉड करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस गैंग के लीडर रवि सिंह हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा कई कंपनियां फर्जी नाम से रजिस्टर्ड है. वे लोग फर्जी बिल बनाकर किसी भी तरीके से कस्टमर से वादा करके उनसे एडवांस के तौर पर कुछ रुपये लेते थे. फिर वेबसाइट से गायब हो जाते थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







