
फर्जी मार्कशीट केस: DUSU अध्यक्ष तुषार डेढा का पलटवार, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस
AajTak
तुषार डेढा ने फर्जी मार्कशीट मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. तुषार ने अपनी शिकायत में एनएसयूआई नेता और डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया की एक्स पोस्ट का जिक्र किया है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार डेढा ने फर्जी मार्कशीट मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. तुषार ने अपनी शिकायत में एनएसयूआई नेता और डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया की एक्स पोस्ट का जिक्र किया है.
तुषार डेढा कहा है कि 5 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनकी छवि खराब करने के इरादे से भ्रामक आरोप लगाया गया. डेढा ने कहा,'आरोप लगाया गया है कि मैंने प्रवेश लेने के लिए डीयू में एडमिशन के वक्त फर्जी डॉक्यूमेंट दिए थे. हालांकि, इसका उनके पास कोई सबूत नहीं था. इस पोस्ट को बाद में एनएसयूआई के कई पदाधिकारियों वरुण चौधरी और दीपेंद्र हुड्डा ने भी साझा किया. इन लोगों ने बिना किसी सबूत को मेरे ऊपर आरोप लगाया था.'
मैंने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया: डेढा
तुषार डेढा ने आगे कहा,'मैंने शैक्षणिक सत्र 2016-19 के लिए सत्यवती कॉलेज (इवनिंग) डीयू में एडमिशन लिया था और इसके बाद मैंने शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए एमए बुद्धिस्ट स्टडी में एडमिशन लिया. फिर मैंने 2023 में हुए डूसू चुनाव में भाग लिया. उस वक्त में इस कोर्स के फर्स्ट ईयर में था. मैंने इस बार भी यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं का पालन किया. इन दोनों मौकों पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेरे डॉक्यूमेंट्स की जांच की और संबंधित अधिकारियों को कोई गलती नहीं मिली. न ही उन्होंने इस संबंध में कोई संदेह जताया.'
अभि दहिया ने लगाए थे आरोप
दरअसल, अभि दहिया (डूसू उपाध्याक्ष) ने डूसू अध्यक्ष तुषार के खिलाफ फर्जी मार्कशीट बनाकर डीयू में एडमिशन लेने की शिकायत दर्ज कराई थी. एनएसयूआई डूसू उपाध्यक्ष अभि ने X पर पोस्ट करके इस मामले को उठाया था. उन्होंने लिखा था कि, 'दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए एक बड़े घोटाले का खुलासा, कपटपूर्ण चुनाव! फर्जी दस्तावेज! एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुषार डेढा चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं थे. अब एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष को हटाए.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







