
फर्जी ट्रेडिंग ऐप, कंबोडिया कनेक्शन, 300 करोड़ की ठगी... दिल्ली में इंटरनेशनल साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़
AajTak
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर देशभर के निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले फर्जी सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. कंबोडिया से ऑपरेट हो रहे इस रैकेट के तार कोलकाता और लखनऊ तक जुड़े मिले हैं. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा किया है.
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 300 करोड़ रुपS से ज्यादा की ठगी करने वाले बड़े साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने कोलकाता और लखनऊ से चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का संचालन कंबोडिया में बैठे ऑपरेटर्स कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी ट्रेडिंग एप्लिकेशन और ऑनलाइन मैसेजिंग ग्रुप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. सोशल मीडिया पर विज्ञापन और मैसेज भेजकर संभावित निवेशकों से संपर्क किया जाता था. उन्हें गारंटीड रिटर्न का झांसा दिया जाता था. इसके बाद पीड़ितों को व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ा जाता था.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया कि इन व्हाट्सऐप ग्रुप के नाम नामी ब्रोकरेज कंपनियों जैसे रखे गए थे. वेंचुरा सिक्योरिटीज, गो मार्केट ग्लोबल और IPO स्टॉक ट्रेडिंग जैसे नामों वाले ग्रुप बनाकर खुद को अधिकृत ब्रोकर बताया जाता था. पीड़ितों को फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड करवाए जाते थे, जिनमें मुनाफा दिखाने वाले ट्रेडिंग डैशबोर्ड होते थे.
भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में पीड़ितों के खातों में थोड़ी रकम रिटर्न के तौर पर डाली जाती थी. इससे उत्साहित होकर लोग बड़ी रकम निवेश कर देते थे. इसके बाद टैक्स, फीस और विड्रॉल एक्टिवेशन चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे जाते थे. अंत में पीड़ितों का पूरा निवेश डूब जाता था. जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी बैंक खातों के जरिए काम कर रहा था.
इन बैंक खातों की पूरी जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर, IFSC कोड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, साइबर ठगों को दी जाती थी. बैंक खातों से जुड़े सिम कार्ड में ऐसे ऐप इंस्टॉल थे जो OTP को ऑटो-शेयर कर देते थे, जिससे रकम आसानी से ट्रांसफर की जा सके. पुलिस ने I4C प्लेटफॉर्म से मिले डेटा और 200 से ज्यादा बैंक शाखाओं के रिकॉर्ड खंगालकर मनी ट्रेल का पता लगाया.
पुलिस की जांच में कोलकाता आधारित एक सिंडिकेट सामने आया, जो फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खाते उपलब्ध कराता था. इसी कड़ी में 29 दिसंबर 2025 को बिस्वजीत मंडल को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के बाद 1 जनवरी को आशीष अग्रवाल को पकड़ा गया. 6 जनवरी को लखनऊ से राजीव शाह और कोलकाता से शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






