
फर्जी अस्पताल, फर्जी डॉक्टर, सर्जरी ताबड़तोड़... दिल्ली के पॉश इलाके में चल रहे मौत के धंधे की Inside Story
AajTak
दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बिना डिग्री वाला डॉक्टर गॉल ब्लैडर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था. जिसके चलते कई मरीजों की जान जा चुकी थी. शिकायत मिलने बाद पुलिस ने जांच की और चार फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया. चलिए जानते हैं अस्पताल में चल रहे मौत के घंधे की पूरी कहानी...
झोलाछाप डॉक्टरों के बारे में यूं तो आपने खूब सुना होगा. बिना डिग्री के फर्जी अस्पताल बनाकर इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले कई डॉक्टरों को पुलिस आए दिन गिरफ्तार करती रहती है. लेकिन यह फर्जीवाड़ा थमने का फिर भी नाम नहीं लेता. हाल ही में राजधानी दिल्ली से ऐसे ही चार झोलाछाप डॉक्टरों को पुलिस ने गिफ्तार किया है. इनका जुर्म सुनेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक क्लीनिक में सर्जरी के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर चार फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्जी डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उसकी पत्नी पूजा अग्रवाल, डॉक्टर जसप्रीत और ओटी टेक्निशियन महेंद्र के रूप में हुई. जांच में उनके अपराध की परतें खुलीं तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यहां एक निजी नर्सिंग होम में बिना डिग्री वाला डॉक्टर गॉल ब्लैडर के मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था. एक सप्ताह पहले एक मरीज की मौत हुई थी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
सर्जरी के दौरान कई मरीजों की मौत
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस नर्सिंग होम की पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं. हर शिकायत में मरने वाले मरीज की सर्जरी की गई थी. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. 2022 में भी एक महिला की मौत सर्जरी के बाद हुई थी. जिसे प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने प्रसव बिना ही सर्जरी कर दी थी.
सफदरजंग अस्पताल में नौकरी कर चुका है डॉक्टर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











