
फरीदाबाद: गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के भाई को बदमाशों ने जिंदा जलाया
AajTak
फरीदाबाद में गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई को अज्ञात बदमाशों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया. फिलहाल बिट्टू के भाई का फरीदाबाद में इलाज चल रहा है. बिट्टू ने कहा कि मेरी जान को भी खतरा है. मैंने इस हादसे से पहले ही खुद के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी. लेकिन मुझे मिली नहीं.
हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बीती रात गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई को अज्ञात बदमाशों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया. बता दें कि इस घटना को अंजाम देने वाले लगभग 12 बदमाश बताए जा रहें है. बदमाश बिट्टू बजरंगी के भाई महेश को आग के हवाले करने के बाद मौके से फरार हो गए.
इस मामले में बिट्टू बजरंगी ने बताया कि लगभग रात को 1:20 बजे उनका भाई घर आया. उसने गेट खटखटाया और अपनी पत्नी नेहा को आवाज दी कि जल्दी दरवाजा खोलो किसी ने मुझे आग लगा दी है. आनन-फानन में महेश की पत्नी ने दरवाजा खोला तो देखा कि महेश बुरी तरह झुलसा हुआ था जिसके बाद वह उसे एक ऑटो में डालकर पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे.
वहां से डॉक्टर ने उसे 60% जला हुआ बताकर प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. लेकिन उन्होंने अपने भाई को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बिट्टू बजरंगी ने कहा कि पुलिस में हमने मामला दर्ज करवा दिया है. बताया कि उनमें से एक बदमाश को मैं जानता हूं. यदि पुलिस ने सही तरीके से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की तो ठीक है. नहीं तो मैं अपने तरीके से एक्शन लेंगे. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
गौरतलब है कि, महेश पर हुए इस जानलेवा हमले से पहले बिट्टू बजरंगी भी कह चुके हैं कि उन्हें जान का खतरा है. उन्हें कई बार धमकी भरे फोन भी आते हैं. बजरंगी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. कहा था कि मुझे सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. बिट्टू का आरोप है कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिली है. अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा. बता दें, बिट्टू की तहरीर पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








