
फरीदाबाद: गेस्ट हाउस में 12 साल की बच्ची से बलात्कार, बहला-फुसलाकर ले गया सब्जी वाला, 2 गिरफ्तार
AajTak
फरीदाबाद पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना सेक्टर-46 स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी.
फरीदाबाद पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना सेक्टर-46 स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी. पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि यह घटना पिछले शुक्रवार को हुई, जब सब्जी बेचने वाले आरोपी प्रेमपाल (33) उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस ले गया.
बिना एंट्री के मिला कमरा शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि गेस्ट हाउस का कर्मचारी धनबहादुर गुरंग (40) ने बिना रजिस्टर में एंट्री किए प्रेमपाल को एक कमरा दिया था.
स्कूटर पर बच्ची को ले गया पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 'प्रेमपाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह स्कूटर पर बच्ची को गेस्ट हाउस ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. धनबहादुर गुरंग ने इसमें सहयोग किया, जिसके लिए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.' दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस में किसी भी व्यक्ति के एंट्री की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ. धनबहादुर ने जानबूझकर रजिस्टर में एंट्री नहीं की, जिससे उसे आरोपी के अपराध में सहयोगी माना गया.
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की रोकने के लिए सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








