
फरीदकोट में नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, दो अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
AajTak
फरीदकोट के जैतो इलाके में दो कुख्यात नशा तस्करों के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. दोनों पर और उसके परिवारों पर 15 नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं. नगर परिषद और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई है. अब तक जिले में 329 केस दर्ज कर 475 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और करोड़ों की अवैध संपत्ति नष्ट की गई है.
पंजाब सरकार नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रखी है. इसके तहत फरीदकोट जिले के जैतो इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस और प्रशासन ने दो कुख्यात नशा तस्करों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया. कार्रवाई जैतो के छज्जघाड़ा मोहल्ला में हुई. यहां दो तस्करों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा था.
जानकारी के मुताबिक, दोनों तस्करों और उनके परिवार के खिलाफ कुल 15 मामले दर्ज हैं. इनमें नशा तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं. एक आरोपी पर 8 और दूसरे पर 7 मामले दर्ज हैं. कार्रवाई नगर परिषद जैतो और फरीदकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन खुद मौजूद रहीं. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों निर्माणों को ध्वस्त किया गया.
यह भी पढ़ें: फरीदकोट में Thar वालों की गुंडागर्दी... बीच रोड पर युवक को पीटा, 46 हजार रुपये और मोबाइल छीना, Video
एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत 329 केस दर्ज कर 475 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही नशे के पैसे से बनाई गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त किया गया है या ध्वस्त किया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







