
फरहान अख्तर करने जा रहे हैं दूसरी शादी? गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने वेडिंग प्लॉन को लेकर किया ये खुलासा
Zee News
फरहान (Farhan Akhtar) और शिबानी (Shibani Dandekar) बीते 3 सालों से साथ हैं. इसके पहले फरहान अख्तर ने अधुना भवानी से शादी की थी और 17 सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं.
मुंबईः बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) हालिया दिनों अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. अपनी पहली पत्नी अधुना भवानी से तलाक लेके बाद से ही फरहान और शिबानी के दर्मियान रिश्ते चर्चा का सबब बने हुए हैं. दोनों पिछले दिनों साथ में मालदीव वेकेशन पर भी गए थे. इस जोड़ी का रिश्ता किसी से पोशीदा नहीं रह गया है. ऐसे में दोनों की शादी (Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding) को लेकर भी लगातार अफवाहों का बाज़ार गर्म है. ऐसे में शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने पहली बार फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुल कर अपनी बात कही है. एक मनोरंजन वेब साईट के साथ अपनी खास बातचीत में शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने बताया है कि 'हर कोई मुझसे और फरहान से हमारी शादी के बारे में सवाल कर रहा है. लेकिन ये सवाल अभी हमारे बीच नहीं आया है.' एक्ट्रेस ने मज़ीद कहा है कि 'मैं सबसे यही कह रही हूं कि मैं ये सब सोचकर आप सभी को बता दूंगी.' शिबानी ने बताया है कि उन्होंने इस लॉकडाउन में फरहान को बड़े ही करीब से जाना है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









