
फतेहपुर में मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या, बोरे में मिली लाश
AajTak
फतेहपुर में नाबालिग बच्ची का शव एक बोरे में बंद पड़ा मिला. पीएम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. शव को एक कमरे में बोरे में बंदकर छुपा दिया था. मासूम गांव के प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा में पढ़ती थी. रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई. घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की. पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो आम के बाग में बने एक कमरे में बोरे में बंद बच्ची का शव मिला था और उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले थे.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज मामले की जांच शुरू की. सीओ बिंदकी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की हत्या के मामले में पीएम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है और शरीर में कई चोट के निशान भी मिले हैं. घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठन किया गया है. प्रयागराज से डॉग स्क्वॉयड टीम घटनास्थल तक पहुंची. संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह स्कूल के लिए निकली थी फिर वापस घर नहीं लौटी. उसकी मां ने काफी खोजबीन पर कुछ नहीं पता चल सका. इसके बाद पुलिस को सूचना दी बाद में पता चला कि उनकी बेटी का शव बाग में बने कमरे में पड़ा मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले.
इस घटना के बाद से गांव में गुस्से का महौल है. ग्रामीण पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग रहे रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







