
फटाफट Facebook पर रिक्वेस्ट भेजो... महिला पर बंदूक तानकर बोला लुटेरा! फिर...
AajTak
बंदूक की नोक पर एक बदमाश ने पहले तो महिला से पैसे लूट लिए. फिर जाते-जाते फेसबुक पर जुड़ने की डिमांड भी कर गया. इतना ही नहीं जब तक महिला ने उसे फेसबुक पर ऐड नहीं कर लिया वो बंदूक लिए उसके दरवाजे पर ही खड़ा रहा.
आपने लूट की बहुत सारी घटनाएं सुनी होंगी लेकिन ये घटना आपको हैरान कर देगी. इसे जानने के बाद खुद पुलिस भी सोच में पड़ गई. दरअसल, बंदूक की नोक पर एक बदमाश ने पहले तो महिला से पैसे लूट लिए. फिर जाते-जाते फेसबुक पर जुड़ने की डिमांड भी कर गया. इतना ही नहीं जब तक महिला ने उसे फेसबुक पर ऐड नहीं कर लिया वो बंदूक लिए उसके दरवाजे पर ही खड़ा रहा. मामला अमेरिका के इंडियानापोलिस का है.
न्यूयॉर्क पोस्ट ने WRTV टीवी के हवाले से बताया कि एम्बर बेरौन नाम की महिला ऑफिस से आने के बाद अपने घर के अंदर जा रही थी. तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उस पर बंदूक तान दी. वो भी घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. लेकिन एम्बर के पर्स से 100 डॉलर (करीब 8 हजार रुपये) छीनने के बाद वहीं रुक गया.
एम्बर को लगा वो अब चला जाएगा मगर उसने अजीब सी डिमांड कर दी. बदमाश ने एम्बर से कहा- क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? अगर नहीं है तुम मुझे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजो. ये सुनकर एम्बर ने डर के मारे उसे फेसबुक पर ऐड कर लिया. जिसके बाद बदमाश वहां से चला गया, जिसकी पहचान डेमियन बॉयस के रूप में हुई है.
सोशल मीडिया पर जुड़ने के बाद डेमियन ने एम्बर को पहला मैसेज भेजा- शांत रहना, मैंने तुम्हें तुम्हारे पैसे लौटा दूंगा. तुम बहुत सुंदर हो. इस घटना के बाद एम्बर बेहद डर गईं. उनकी शिकायत पर अब लूट के आरोपी डेमियन बॉयस को इंडियानापोलिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. डेमियन पर पहले से लूट, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं.
एम्बर ने स्थानीय न्यूज आउटलेट WRTV को बताया- मैंने सोचा कि अगर मैंने उसे फेसबुक पर जोड़ लिया, तो वह चला जाएगा और उसने ऐसा ही किया. फेसबुक पर डेमियन का मैसेज मिलने के बाद मजबूरी और डर में एम्बर ने रिप्लाई किया- मैं तुम पर विश्वास करती हूं. तुम अच्छे आदमी हो, यकीन है कि पैसे लौटा दोगे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










