
प्लेन में चूहे का आतंक... ऐसा हंगामा कि बीच में ही रद्द करनी पड़ी फ्लाइट, वीडियो वायरल
AajTak
आसमान में हजारों फुट की ऊंचाई पर एक प्लेन के अंदर चूहा इधर-उधर दौड़ता दिखाई दिया. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. पायलट को प्लेन नीचे उतारना पड़ा और वो फ्लाइट रद्द कर दी गई.
प्लेन में एक चूहे के छिपकर यात्रा करने के कारण यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों को असहज महसूस होने पर विमान को बीच रास्ते में रोक दिया गया और वह अपने अंतिम पड़ाव पर नहीं पहुंच सका. विमान जब समुद्र के ऊपर से गुजर रहा था, उस समय एक चूहा केबिन में रेंगता हुआ देखा गया.
केबिन में चहलकदमी कर रहे बड़े से चूहे की लोगों ने वीडियो भी बना ली और अब यह वायरल हो रहा है. कैरिबियन जाने वाली केएलएम की एक फ्लाइट के केबिन में एक चूहे को इधर-उधर भागते हुए देखकर यात्री असहज महसूस करने लगे.
विमान में चूहा देखते ही चिल्लाने लगे यात्री यह चूहा यात्री पर्दे की रेलिंग के ऊपर रेंगता हुआ और ऊपर के डिब्बों और स्टोर यूनिट पर कूदता हुआ देखा गया. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में चूहे को रेलिंग पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि यात्री घृणा से चिल्ला रहे हैं.
एम्स्टर्डम से बोनायर जा रहा था विमान यह विमान 10 दिसंबर को नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से अरूबा के लिए उड़ान भरने वाला था और फिर वहां से बोनायर द्वीप के लिए रवाना होने वाला था. चूहा देखे जाने के बाद विमान को अरूबा से आगे नहीं जाने दिया गया. बोनायर जाने या एम्स्टर्डम लौटने के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे 250 से अधिक यात्रियों को बताया गया कि विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और फ्लाइट रद्द कर दी गई है.
बीच रास्ते रोकनी पड़ी यात्रा, रद्द कर दी गई फ्लाइट केएलएम के एक प्रवक्ता ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि यह एक असाधारण घटना थी. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसीलिए हमने 10 दिसंबर को अरूबा से बोनायर होते हुए फिर से एम्स्टर्डम जाने वाली उड़ान रद्द कर दी थी, ताकि विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले उसकी पूरी तरह से सफाई की जा सके.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










