
प्लेन चुराया उसे 100 मील उड़ाया, चोर ने कॉकपिट में जो छोड़ा, कर देगा आपको भी दंग
AajTak
विमान के मालिक जेफ कोहन को विमान के इमरजेंसी लोकेशन ट्रांसमीटर से एक नोटिफिकेशन मिलने के बाद शाम लगभग 6 बजे वायु सेना खोज और बचाव दल से एक कॉल आया. जेफ ने वायु सेना को सूचित किया कि वह विमान नहीं उड़ा रहा तब जाकर अधिकारी हरकत में आ गए.
अमेरिका की पुलिस ने Damian Zukaitis नाम के 40 साल के एक शख्स को एक प्लेन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बीते सप्ताह उसने 2020 Kitfox fixed-wing single-engine प्लेन को पहले लास वेगास से चुराकर 100 मील तक उड़ाया और फिर कैलिफोर्निया के एक रेगिस्तान में उसकी अजीब ढंग से लैंडिंग करा दी और फरार हो गया. ये एक प्राइवेट जेट था.
विमान के मालिक ने चोर पर कॉकपिट में बीयर के डिब्बे और मारिजुआना छोड़ने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि इदाहो के ज़ुकाइटिस ने 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे उत्तरी लास वेगास हवाई अड्डे पर खड़े विमान को चुरा लिया था. वह 30 मिनट तक इसे उड़ाता रहा और फिर दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में बारस्टो के ठीक बाहर एक मैदान में अचानक उतर गया.
सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, विमान के मालिक जेफ कोहन को विमान के इमरजेंसी लोकेशन ट्रांसमीटर से एक नोटिफिकेशन मिलने के बाद शाम लगभग 6 बजे वायु सेना खोज और बचाव दल से एक कॉल आया.
जेफ ने वायु सेना को सूचित किया कि वह विमान नहीं उड़ा रहा. वह बाहर अपने हैंगर के पास गया तो उसे पता चला कि विमान गायब है. शेरिफ विभाग ने कहा कि उनके बारस्टो स्टेशन को शाम करीब 6.48 बजे एफएए से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि विमान डैगेट हवाई अड्डे के पास उतरा है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ज़ुकाइटिस विमान को वापस हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर छोड़कर पैदल चला जा रहा था.
अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया गया. पुलिस का कहना है कि वे अभी भी ज़ुकाइटिस के मकसद की जांच कर रहे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहाँ जा रहा था. जेफ ने फॉक्स5 को बताया कि उनके विमान की कीमत 80,000 डॉलर है. उसने बताया कि उसे फर्श पर स्मोक्ड मारिजुआना के ज्वाइंट के हिस्से के साथ-साथ बीयर के डिब्बे और बोतलें भी मिलीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










