
'प्लेन क्रैश होगा, सभी मारे जाएंगे', फ्लाइट में महिला पैसेंजर की हरकत पर भड़के लोग
AajTak
महिला पैसेंजर कहती है कि उम्मीद करती हूं कि प्लेन क्रैश हो जाए और सारे यात्री मारे जाएं. उसकी इस हरकत पर लोग हैरान रह गए. यूजर्स उसे जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. ये घटना अमेरिका के एक एयरलाइंस की है.
सोशल मीडिया पर प्लेन में सवार एक महिला पैसेंजर का वीडियो सुर्खियों में है. उसकी हरकत देखकर हर कोई हैरान रह गया. साथी यात्री तो सकते में आ गए. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने महिला को खरी-खोटी सुनाई है और उसकी जमकर आलोचना की है. मामला अमेरिका के लास वेगास का है.
दरअसल, स्पिरिट एयरलाइंस (Spirit Airlines) की फ्लाइट से एक महिला को उतार दिया गया था. इस बात से वो खफा हो गई. उतरते वक्त उसने प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की कामना की. साथ ही चिल्लाते हुए कहा कि हादसे में सभी यात्री मारे जाएंगे. उसकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक गए. वीडियो में एक जगह महिला कहती है कि यदि आप मेरी स्थिति में होते तो वही काम करते.
इस बीच किसी यात्री ने महिला की इस हरकत का वीडियो बना लिया और उसे टिकटॉक पर अपलोड कर दिया. जहां इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में महिला को चिल्लाकर कहते हुए सुना जा सकता है- उम्मीद करती हूं फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगी और आप सभी मारे जाएंगे.
nypost की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि महिला और उसके एक साथी को विमान से क्यों उतारा गया था. हालांकि, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. वीडियो में एक पुरुष और महिला को विमान से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है. वहीं, सीट में बैठे दूसरे यात्री उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
वीडियो में फ्लाइट के पायलट को कॉकपिट से बाहर निकलते हुए भी दिखाया गया है. फ्लाइट में शोर-शराबा सुनाई दे रहा है. वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स ने रिएक्ट किया. एक यूजर ने लिखा- महिला को ऐसे कड़वे शब्द नहीं बोलने चाहिए. दूसरे ने कहा- यात्रा के दौरान ऐसी कामना, शर्मनाक. तीसरे यूजर ने लिखा- कल्पना कीजिए कि अगर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया होता तो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










