
प्लेन की सीट में फिट नहीं आई, BF संग शेयर की फोटो, Free सीट की मांग पर अड़ी लड़की
AajTak
इस महिला का कहना है कि वह प्लेन में यात्रा करने वक्त काफी परेशानियों का सामना करती है. वह सीट पर फिट नहीं आ पाती. इस परेशानी को सुलझाने के लिए कोई मदद करने को तैयार नहीं होता. इसके लिए अब उसने अनोखी मुहिम शुरू की है.
अपने अधिक वजन की वजह से ये लड़की प्लेन की सीट पर फिट नहीं आ पाई, जिसके बाद उसने ऐसी मांग कर दी, जो किसी ने सोची भी नहीं थी. उसने कहा कि ओवरवेट लोगों को सीट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं, ऐसे में इनके लिए फ्री सीट की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि वह आराम से यात्रा कर सकें.
लड़की का नाम जेलिन चैने है, जो पेशे से एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल क्रिएटर हैं. वह कनाडा के वैंकूवर में रहती हैं.
जेलिन ने फेडरल एविएशन अथॉरिटी से कहा कि प्लस साइज वाले ट्रैवलर्स को प्रोटेक्ट किया जाए और ऐसे कोच होने चाहिए, जो सभी के लिए आरामदायक हों और सभी की उन तक पहुंच हो. उन्होंने ये भी कहा कि अगर यात्री अपने वजन के कारण अतिरिक्त सीट बुक करने को मजबूर होते हैं, तो उन्हें रिफंड किया जाना चाहिए.
उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि प्लस-साइज यात्री होने के तौर पर मेरे साथी और मैंने दुर्भाग्य से उड़ान भरते समय भेदभाव और असुविधा का अनुभव किया है. पिटीशन पर शनिवार दोपहर तक करीब 4,300 लोगों ने साइन किए हैं.
पिटीशन में क्या-क्या कहा?

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









