
'प्लीज सर पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले...', छात्रा का उत्तर पढ़ UP Board की कॉपी चेक कर रहे टीचर का सिर चकराया
AajTak
UP Board Exam: टीचर्स को कॉपियों में अजीबोगरीब तरीके से लिखे उत्तर मिल रहे हैं. कई छात्रों ने अपनी कॉपियों ऐसे-ऐसे जवाब लिख रखे हैं कि उन्हें जांचने वाले टीचर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कोई उत्तर की जगह गाना लिख रहा है तो कोई संता बंता के चुटकुले. कई छात्र तो अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी तक लिखकर आ गए.
यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं. कॉपियों को चेक करने का काम जारी है. इस दौरान टीचर्स को कॉपियों में अजीबोगरीब तरीके से लिखे उत्तर मिल रहे हैं. कई छात्रों ने अपनी कॉपियों ऐसे-ऐसे जवाब लिख रखे हैं कि उन्हें जांचने वाले टीचर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कोई उत्तर की जगह गाना लिख रहा है तो कोई संता बंता के चुटकुले. कई छात्र तो अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी तक लिखकर आ गए. कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बांदा जिले से आया है.
बांदा जिले में 10 वीं के एक छात्र ने अपनी कॉपी में उत्तर की जगह भावुक संदेश लिख डाला. उसने लिखा- "मां बीमार रहती हैं, कड़ी मेहनत करके मुझे पढ़ा रही हैं, प्लीज सर मुझे पास कर देना, मेरे फेल होने का गम मेरी मां बर्दाश्त नहीं पाएगी."
वहीं, 12 वीं की एक छात्रा ने लिखा- "मैं फेल नहीं होना चाहती, मेरे दादा बहुत बीमार हैं, अगर फेल हुई तो घर वाले मेरी शादी कर देंगे, मैं पढ़ना चाहती हूं."
ये भी पढ़ें- Hindi के पेपर में प्रश्न पूछा, रस के प्रकार बताओ? छात्र का उत्तर- गन्ने का रस, आम का रस और बनारस
जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद बांदा में दो कॉलेजों में कड़ी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन का काम जारी है. जिसमें कई छात्रों के सवालों के जवाब पढ़कर टीचर हैरान हैं. कुछ जवाब पढ़कर तो वो अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे. कोई छात्र कॉपी में गाना लिखे हुए है तो कोई चुटकुले. कुछ तो अपनी सोशल मीडिया की आईडी लिखकर आए हैं. इसके अलावा तमाम बच्चों ने अपनी-अपनी परेशानियां लिखकर टीचर को पास करने का मैसेज लिखा है.
कॉलेज के प्रिंसिपल मिथलेश पांडेय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है. विभाग द्वारा जारी निर्देशो का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. हमारे यहां 10 कमरों में 3 दर्जन शिक्षकों द्वारा कॉपी जांची जा रही है. सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मूल्यांकन का काम होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










