
प्रोफेसर छात्रों को अपने साथ रात गुजारने के लिए करता था मजबूर, गिरफ्तार
Zee News
प्राथमिकी में कहा गया है कि पांडा छात्रों के इंकार करने पर अंक कम करने की धमकी भी देता था. हालांकि, पांडा ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है.
जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में निजी कॉलेज के एक शिक्षक को अपने संस्थान के छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी मंगलवार को दी है. पुलिस ने कहा कि एक छात्र ने सोमवार रात चितलो महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर निरंजन पांडा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि पांडा परीक्षा में मदद करने के लिए छात्रों को अपने आवास पर उसके साथ रात बिताने के लिए मजबूर करता था और इससे इंकार करने पर अंक कम करने की धमकी भी देता था. हालांकि, पांडा ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है. बातचीत का वीडियो वायल होने का दावा शिकायतकर्ता ने दावा किया कि शिक्षक और उसके छात्रों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप और संदेशों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










