
प्रैंक TV शो में काम दिया, फिर खेल खेल में लड़की से करा दिया मर्डर, वो केस जिससे हैरान हुई दुनिया
AajTak
लड़की को 13 फरवरी, 2017 को एक विशेष प्रैंक करने को कहा गया था. इसे सबसे बेहतर प्रैंक बताया गया. पोडकास्टर बैलेन ने उससे कहा गया कि कुछ मिनट काम करने के बदले 100 डॉलर मिलेंगे.
अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने वाली लड़की के साथ वो हो गया, जो कोई सोच भी नहीं सकता. उसे काम के बदले पैसे देने की बात कही गई. कहा गया कि एक जापानी टीवी प्रैंक शो करना है. जबकि असल में ये किसी की हत्या की साजिश का हिस्सा था. लड़की को इसकी जरा भी भनक नहीं थी. इस लड़की का नाम सीति अइसयाह है. वो इंडोनेशिया के ग्रामीण इलाके में रहती है. परिवार का पेट पालने के लिए पैसे कमाने मलेशिया आई थी.
यहां उसकी मुलाकात एक जापानी टीवी प्रड्यूसर से हुई, जिसने अपना नाम जेम्स बताया. लड़की ने शो के लिए दर्जनों प्रैंक किए. किसी प्रैंक में अनजान लोगों के चेहरे पर प्रफ्यूम छिड़का, तो कभी किस किया. 25 साल की सीति से जेम्स ने कहा कि ये वीडियो जापान में काफी पसंद किए जा रहे हैं. इसके बाद उसे 13 फरवरी, 2017 को एक विशेष प्रैंक करने को कहा गया. इसे सबसे बेहतर प्रैंक बताया गया. पोडकास्टर बैलेन ने उससे कहा गया कि कुछ मिनट काम करने के बदले 100 डॉलर मिलेंगे. ये सीति के लिए एक बड़ी रकम थी.
यह भी पढ़ें- OMG! महिला के दिमाग में मिला रेंगता हुआ कीड़ा, दुनिया का पहला केस, डॉक्टर भी हुए हैरान वियतनाम से आई एक और लड़की
उसकी कुआला लंपुर एयरपोर्ट पर वियतनाम से आई एक अन्य लड़की डोआन थी हुओंग से मुलाकात कराई गई. इन्हें कहा गया कि साथ में टीवी शो की टीम के एक सदस्य पर प्रैंक करना है, जो थोड़ी देर में आएगा. डोआन ने उसके चेहरे पर गीला कपड़ा रगड़ दिया और सीति ने प्रफ्यूम से सप्रे किया.
दोनों को ही नहीं पता था कि प्रफ्यूम में और डोआन के पास मौजूद कपड़े में वीएक्स गैस के कंपोनेंट्स हैं. जो एक घातक नर्व एजेंट है. इन लड़कियों ने जिस शख्स के साथ ये सब किया वो कोई एक्टर नहीं था. बल्कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बदनाम बड़ा भाई किम जोंग-नाम था.
किम जोंग-नाम ने क्या गुनाह किया था?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











