
प्रैंक वीडियो शूट, अपहरण की कोशिश और पुलिस की एंट्री... मजाक के चक्कर में यूं पहुंच गए हवालात
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में प्रैंक वीडियो शूट करने के चक्कर में एक लड़के के अपहरण की साजिश रचना चार छात्रों को मंहगा पड़ गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करके हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में उन्हें उनके माता-पिता की मौजूदगी में चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई वीडियो में लोग एक-दूसरे से मस्ती करते दिखाई देते हैं, तो कुछ में मजाक के चक्कर में लोगों को परेशान करते हुए भी देखा जाता है. प्रैंक वीडियो बनाने के दौरान कई हैरान और परेशान कर देने वाली घटनाएं भी सामने आई हैं.
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया है, जहां कुछ लड़कों को मजाकिया वीडियो शूट करना भारी पड़ गया. यहां तक कि उन्हें हवालात की हवा भी खानी पड़ी. हालांकि, पुलिस ने उनके माता-पिता को थाने बुलाकर, उनकी मौजूदगी में उन्हें चेतावनी देकर रिहा कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, नागपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चार छात्र सुशांत, श्रेयश, यश और अर्नव को सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का शौक था. इन चार छात्रों में से दो ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. दो अन्य एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.
इन लोगों ने प्रैंक वीडियो बनाने के लिए 11वीं कक्षा के छात्र आदेश के अपहरण की योजना बनाई. सोमवार सुबह करीब 6.45 बजे आदेश अपने दोस्तों यश और वेदांत के साथ अपने स्कूल की ओर जा रहा था, तभी प्रताप नगर इलाके में पीछे से एक सफेद कार आ गई.
उस कार से तीन लड़के उतरे और आदेश के विरोध के बावजूद उसे कार में अंदर की ओर खींचने लगे. हालांकि, मजबूत विरोध और आदेश के दोस्तों की मौजूदगी से घबराकर आरोपी कार में सवार होकर मौके से भाग गए. इस घटना से स्तब्ध पीड़ित ने इसकी सूचना अपने शिक्षक को दी.
उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 511 (किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











