
प्रेमिका के साथ मिलकर किया पत्नी का कत्ल, खेत में शव गाड़ा, ऐसे खुला राज
AajTak
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है जहां एक पति ने दूसरी शादी तो पत्नी मायके से ससुराल आ गई. वहां विवाद हुआ तो पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी का कत्ल कर दिया और उसे अपने ही खेत में दफना दिया.
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है जहां एक पति ने दूसरी शादी की तो पत्नी मायके से ससुराल आ गई. वहां विवाद हुआ तो पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी का कत्ल कर दिया और उसे अपने ही खेत में दफना दिया. (बांसवाड़ा से राजेश सोनी की रिपोर्ट) पुलिस महकमे में सीआई रतनसिंह ने बताया कि आरोपी कांजी अपनी नई पत्नी मनीषा मसार के साथ में इंदौर में मजदूरी करते हुए पकड़ा गया जहां से उसे गिरफ्तार कर लाया गया है. मामला इस प्रकार था कि कांजी मसार की पहली पत्नी ललिता करीब 1 साल से अपने पीहर में रह रही थी तो कांजी अपनी दूसरी पत्नी बना कर मनीषा को ले आया. जिस रात घटना घटी उसके 1 दिन पूर्व कांजी की पहली पत्नी ललिता ससुराल में आ गई. उसी रात किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई तो पति कांजी मसार ने उसके सिर में कोई हथियार धारदार मार दिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी कांजी ने अपने ही घर के पास में खुद के खेत में जमीन में गड्ढा कर उसके शव को गाड़ दिया था, लेकिन बॉडी फूल गई और जमीन से थोड़ी बाहर आई. वहीं, आरोपी की बेटी तोली देवी ने 21 जून को संदेह होने पर मुकदमा दर्ज करवाया.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









