
प्रेमी-प्रेमिका हैदराबाद से गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी ने एमपी पुलिस का किया था विरोध
Zee News
शाजापुर से इसी महीने की 16 तारीख को एक मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया था. पुलिस ने सायबर सेल की मदद से दोनों की लोकेशन को ट्रेस कर हैदराबाद से दोनों को पकड़ा है. युवक ने प्रेमिका को भगाकर ले जाने के लिए एक मोबाइल दुकान से पर्स चोरी किया, जिसमें 15 हजार रुपये थे.
मनोज जैन/शाजापुर: शाजापुर से इसी महीने की 16 तारीख को एक मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका को भगाकर ले गया था. पुलिस ने सायबर सेल की मदद से दोनों की लोकेशन को ट्रेस कर हैदराबाद से दोनों को पकड़ा है. युवक ने प्रेमिका को भगाकर ले जाने के लिए एक मोबाइल दुकान से पर्स चोरी किया, जिसमें 15 हजार रुपये थे. पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया.
युवक प्रेमिका को लेकर हैदराबाद के अफजल नगर में किराये के मकान में रह रहा था, जब पुलिस इन्हें वहां पकड़ने गई तो एआईएमआईएम के कार्यकताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस दोनों को वहां से सुरक्षित ले आई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









