
प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा: सरेराह प्रेमिका को पीटा, फिर ब्लेड से काटा खुद का गला
Zee News
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है.
आगरा/ संकल्प दुबे: यूपी के आगरा में एक प्रेमी ने बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की. इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर अपना हाथ और गर्दन ब्लेड से काट लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया. क्या है पूरा मामला? मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. यहां शास्त्री पुरम निवासी एक युवक के मुताबिक उसका एक महिला से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसके चलते युवक ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे से मुंह मोड़ लिया. युवक ने बताया कि प्रेमिका और उसके बच्चों के कहने पर वह एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में उसके घर के पास आकर रहने लगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










