
प्रेमिका के साथ भाग रहा था शादीशुदा युवक, स्टेशन पर लड़की के परिजनों ने पकड़कर पीटा
AajTak
बिहार के जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर शादीशुदा युवक प्रेमिका के साथ भोपाल जा रहा था. उसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की. झाझा थाने में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब नहीं सुलझा तो दोनों को खैरा थाने लाया गया.
Bihar news: दो राज्यों में अलग-अलग बीवी रखने का ख्वाब जमुई के एक युवक को महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ भोपाल के लिए निकला था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए. लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. जमुई पुलिस कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंपेगी. बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है, उसकी दो साल की बच्ची भी है.
जानकारी के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद की मुलाकात एक लड़की से पिछले साल एक मेले में हुई थी. वहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ. दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत होने लगी. युवक ने लड़की से शादी का वादा कर दिया. पिछले दिनों विनोद भोपाल से अपने गांव आया था. इस दौरान दोनों ने मिलकर भागने का प्लान बनाया.
लड़की ने कहा- मुझे पता था ये शादीशुदा है
लड़की ने कहा कि मुझे जानकारी थी कि विनोद शादीशुदा है. जब उससे पूछा तो विनोद ने कहा कि शुरुआत के कुछ महीने भोपाल में रखेगा, फिर बिहार ले आएगा और दोनों पत्नी को साथ रखेगा. लेकिन इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई. उन्होंने झाझा स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया और जमकर पीटा. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस हिरासत में क्या बोला युवक?
पुलिस हिरासत में विनोद ने कहा कि वह दोनों एक दूसरे को जानते हैं. उसने कहा कि मेरे भोपाल जाने की बात सुनकर लड़की खुद ही मेरे पीछे चली आई है. पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान युवक की पत्नी अपने बच्चे के साथ खैरा थाने पहुंची और पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही. उसकी पत्नी गुहार लगाती रही कि जो भी कुछ हो गया, उसे गलती समझकर माफ कर दो और पति को छोड़ दो.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







