
प्रेमिका का MMS बनाना प्रेमी को पड़ा भारी, लड़की ने कर दी हत्या
AajTak
मधेपुरा में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च को आलमनगर पुलिस को गनौल सड़क के किनारे रिकेश का शव और बाइक लावारिस हालत में पड़ी मिली थी. जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के मधेपुरा में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी. घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत का है. यहां रिकेश कुमार नामक एक शख्स की 4 मार्च को हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके गहनता से जांच शुरू कर दी थी. उसके बाद जो कहानी सामने आई वो बेहद हैरान कर देने वाली है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक रिकेश कुमार ने रिलेशनशिप के दौरान अपनी प्रेमिका की कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं और वीडियो भी बनाया था. जिनका इस्तेमाल करके वह प्रेमिका को ब्लैकमेल करता था. वह अक्सर प्रेमिका को फोन करके बुलाता फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. लड़की ने परेशान होकर इसकी शिकायत अपने घर वालों को कर दी. जिसके बाद लड़की के घरवालों ने इस मामले पर रिकेश के परिवार वालों से बात की. मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन रिकेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.
लड़की के परिवार ने लिया खौफनाक फैसला
आरोपी को बार-बार समझाने के बाद भी वो समझने को तैयार नहीं था. उसके बाद लड़की के परिवारवालों ने एक खौफनाक फैसला लिया. चार मार्च को रिकेश ने लड़की को फोन करके बताया कि वह जगदीशपुर एक शादी में आ रहा है और उससे मिलना चाहता है. लड़की जगदीशपुर की ही रहने वाली थी. लड़की ने यह बात अपने परिवार वालों को बता दी. जिसके बाद लड़की का जीजा भी जगदीशपुर आया और पूरे परिवार ने मिलकर रिकेश की हत्या की योजना बनाई.
रात को लड़की ने किया रिकेश को फोन
चार मार्च की रात लड़की ने रिकेश को फोन किया और कहा कि उसके परिवार के सभी लोग सो गए हैं. रिकेश इतना सुनते ही शादी के घर से किसी की बाइक उठाकर लड़की से मिलने के लिए रात ग्यारह बजे निकल पड़ा. उसने अपने साथियों को बताया कि वो 15 मिनट में लौटकर आ रहा है. वहीं लड़की ने परिवारवालों द्वारा बनाए प्लान के मुताबिक लड़की ने रिकेश को घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक आम के बगीचे में बुला लिया. जहां परिवार के सभी लोग छिपकर बैठे थे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









