
प्रेमिका और पति को रंगे हाथ पकड़ा तो जमकर पीटा, थाने तक चला 'पति, पत्नी और वो' का ड्रामा
Zee News
पत्नी ने पुलिस को बताया, 'शाम घर लौटी तो दरवाजा खुला था. कमरे में गई तो नजारा देखकर होश उड़ गए. चोरी पकड़ी गई तो वो सफाई देने लगा.' तस्वीर एकदम साफ थी मोहब्बत के दावा झूठा निकला इसलिए पत्नी ने पति को सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी.
कानपुर: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर (Kanpur) जिले में पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी (Wife) ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे वो हमेशा याद रखेगा. इस मामले में मायके से घर लौटी पत्नी ने कमरे में पति को उसकी प्रेमिका (Lover) के साथ देखा तो दोनों की जमकर पीट दिया. हालात बेकाबू होते देख आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने लाई.
मामला दक्षिणी कानपुर के गुजैनी का है जहां एक ड्राइवर की पत्नी मायके गई तो उसने प्रेमिका को घर आने का न्योता दिया. राज खुला तो मामला थाने पहुंचा, वहां भी पत्नी ने पति के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. पत्नी ने पुलिस को बताया, 'शाम घर लौटी तो दरवाजा खुला था. कमरे में गई तो नजारा देखकर होश उड़ गए. चोरी पकड़ी गई तो सफाई देने लगा.' तस्वीर एकदम साफ थी मोहब्बत के दावा झूठा निकला तो पत्नी ने पति को सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










