
प्रेमानंद महाराज से मिलवाने का झांसा, होटल में महिला से रेप, मथुरा में आरोपी गिरफ्तार
AajTak
सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक महिला की जिंदगी को नर्क बना दिया. आरोपी ने खुद को भक्त बताकर वादा किया कि वो उसे वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलवाएगा. लेकिन मुलाकात की आड़ में उसने न सिर्फ उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोश किया, बल्कि बलात्कार कर उसका वीडियो भी बना लिया.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में आस्था के नाम पर धोखा और दरिंदगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. वृंदावन के राधा निवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने आगरा की एक महिला को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से निजी मुलाकात का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया. महिला की शिकायत पर आरोपी सुंदरम राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि ये घटना 12 सितंबर की है. पीड़िता एक आध्यात्मिक महिला है. वो वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अनुयायी है. आरोपी सुंदरम राजपूत से उसकी पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत के बाद दोस्ती हो गई. आरोपी ने पीड़ित महिला से कहा कि वो महाराज के भक्तों में से एक है. उनसे निजी मुलाकात करवा सकता है.
10 अगस्त को सुंदरम ने उसे मैसेज भेजा कि वो उसके लिए डायरेक्ट दर्शन की व्यवस्था करा देगा. करीब एक महीने बाद 12 सितंबर को उसने महिला को बताया कि मुलाकात तय हो गई है. इस पर महिला अपने भाई के साथ वृंदावन पहुंच गई. आरोपी ने महिला से कहा कि संत का आश्रम आगे है और गाड़ियां वहां नहीं जा सकतीं, इसलिए उसका भाई पार्किंग में ही कार के साथ रुक जाए.
वो महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया. लेकिन वो उसे आश्रम की बजाय राधाकृष्ण धाम नामक एक होटल में ले गया. वहां उसने कॉफी मंगवाई और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया. कॉफी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया. आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा.
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया. इस घटना से आहत महिला ने तीन दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर ली गई.
शनिवार दोपहर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देवरहा बाबा घाट रोड से सुंदरम को गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है. आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो और चैट रिकॉर्डिंग को बरामद करने की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











